{"_id":"632ca388cc1c226d91527227","slug":"fighting-with-a-student-returning-home-from-college-baraut-news-mrt606444225","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट
विज्ञापन
बड़ौत। कॉलेज से घर लौट रहे इंटर के दौरान को तीन-चार युवकों ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर ईदरीशपुर गांव के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित ने कोतवाली आकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित छात्र आसिफ पुत्र इरफान ईदरीशपुर गांव का रहने वाला है। आसिफ नगर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह कॉलेज से साइकिल पर घर जा रहा था, तभी पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर ईदरीशपुर गांव के पास रास्ते में तीन-चार युवकों के साथ रास्ते में थूकने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की।
किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई और अपने परिजनों को जानकारी देते हुए कोतवाली में तहरीर दी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।