{"_id":"65269050e97ce0afa707b467","slug":"fighting-in-yamuna-khadar-over-land-occupation-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3233-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भूमि पर कब्जे को लेकर यमुना खादर में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भूमि पर कब्जे को लेकर यमुना खादर में मारपीट
विज्ञापन
-दो परिवार की तीन महिलाओं समेत सात के खिलाफ मुकदमा
-कोताना गांव के जंगल में दो पक्षों के बीच हुआ था झगड़ा
बड़ौत। कोताना यमुना खादर में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर जागोस गांव के दो परिवार की तीन महिलाओं समेत सात लोगों ने एक महिला से मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जागोस निवासी सरोज शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी कृषि भूमि पर कोताना यमुना खादर में स्थित है। वर्ष 2022 में मुकेश, संदीप, दीपक व सचिन से उसने इस भूमि को खरीदा था। इसके बाद उसके ही गांव के कृष्ण, राहुल, रवि, मुकेश, मानवती, पिंकी प्रीति ने उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। बताया कि खेत में सिंचाई करने गई थी, तभी आरोपी खेत में पहुंचे और उसे खेत में काम करने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण और उसके बेटे राहुल, मुकेश, पिंकी व प्रीति के अलावा रवि व उसकी मां शकुंतला निवासी जागोस थाना छपरौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुकेश पंवार