{"_id":"647f25b0926dc383df059746","slug":"fighting-and-firing-in-partition-dispute-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2018-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंटवारे के विवाद में मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंटवारे के विवाद में मारपीट और फायरिंग
Tue, 06 Jun 2023 05:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 06 Jun 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
रमाला। ककड़ीपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ककड़ीपुर गांव के रहने वाले संजीव ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसका भाई उससे रंजिश रखता है। आरोप लगाया कि रविवार शाम वह अपने परिवार के साथ अपने घर में बैठा हुआ था। तभी बिलेंद्र, अपने बेटे टिंकू और सावन के साथ घर में पहुंचा और लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आई उसकी पत्नी और बेटे को भी पीटकर घायल कर दिया।
आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी और बेटे को लेकर इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था, तभी रास्ते में उन पर फायरिंग की गई। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस मामले में थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बिलेंद्र, टिंकू और सावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसकी जांच की जा रही है।