फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight over money

रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट

Sat, 30 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fight over money
आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर बोला हमला
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, नहीं हो रही कार्रवाई
बड़ौत। रुपये के लेनदेन के विवाद में गत देर शाम सुनारों वाली धर्मशाला के सामने छह-सात युवकों ने एक दुकान मेें घुसकर युवक के साथ मारपीट की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली पर तहरीर दिए जाने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
घायल युवक उदय पुत्र नसीम अहमद गुराना रोड़ संगम सिनेमा के पीछे गली नंबर एक के निवासी हैं। वह सुनारों वाली धर्मशाला के सामने एक दुकान मेें काम करता है। आरोप हहै कि गत देर शाम आधा दर्जन युवक दुकान में घुसे और युवक को खींचकर बाहर ले आए। युवकों ने उसको दौड़ा दौड़ा कर पीटा। युवक को अधमरा कर हमलावर वहां से भाग निकले। लोगों ने घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में घायल युवक के पिता नसीम ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि हमलावर युवकों पर बेटे उदय के 15 हजार रुपये उधार थे। उदय ने रुपये मांगे तो पहले तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। फिर दुकान मेें घुसकर मारपीट की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed