{"_id":"628a6faad88a305d4d7c6c18","slug":"fight-in-sarvodaya-hospital-five-injured-including-director-baghpat-news-mrt5897181164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोदय हॉस्पिटल में मारपीट, डायरेक्टर सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोदय हॉस्पिटल में मारपीट, डायरेक्टर सहित पांच घायल
विज्ञापन
बागपत सीएचसी में उपचार कराने पहुंचा डॉ.वकील राजपूत
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नशामुक्ति केंद्र में विषाक्त पदार्थ निगलने वाले युवक का इलाज कराने के लिए सर्वोदय हॉस्पिटल पहुंचे थे परिजन
- युवक के उपचार को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में रविवार की सुबह मरीज के उपचार को लेकर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर और मरीज पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसमें डायरेक्टर सहित पांच घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ईदगाह कॉलोनी निवासी डा. वकील राजपूत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई वसीम पाली गांव के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती था। रविवार की सुबह वसीम ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए सर्वोदय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। आरोप है कि भाई का सही ढंग से उपचार करने की बात कही तो मारपीट की गई। मारपीट में डा. वकील राजपूत, शमीना व सलीम घायल हो गए। उधर, सर्वोदय हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रमोद पंवार ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि इमरजेंसी में वसीम का उपचार करने वाले चिकित्सक के साथ उसके परिजनों ने अभद्रता की। बीच बचाव कराने पर मरीज के परिवार वालों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही चिकित्सक नितिन और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।