फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight has between two advocates in Tehsil in Baghpat district

Baghpat News: तहसील में भिड़े अधिवक्ता, सीओ के सामने हुई जूतम-पैजार, महिला वकील घायल

Fri, 30 Dec 2022 04:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Dec 2022 04:58 PM IST
सार

Baghpat News : तहसील में अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान सीओ के सामने भी जूतम-पैजार हुई। बताया गया कि मारपीट में महिला वकील घायल हो गई।

विज्ञापन
Fight has between two advocates in Tehsil in Baghpat district
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में तहसील में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब क्लाइंट को लेकर एक महिला व एक पुरुष अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। जहां बीच-बचाव कराने पहुंचे सीओ के सामने भी काफी देर तक जूतम-पैजार होती रही। इसमें एक महिला अधिवक्ता घायल हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


मारपीट में घायल हुई महिला अधिवक्ता सुरेश चौहान ने बताया कि वह तहसील के बाहर खड़ी हुई थी, तभी दूसरे अधिवक्ता ने वहां आकर उसके सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद वहां आए अन्य लोगों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीओ देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं को रोकने का प्रयास किया। सीओ के सामने भी मारपीट होती रही। जिसमें पुलिस ने मारपीट करने के मामले में एक अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया। उधर, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घायल महिला अधिवक्ता का सीएचसी में उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: घर पहुंचा यूट्यूबर का शव, मचा कोहराम, फोटो-वीडियो देख बिलखते रहे परिजन, देखें तस्वीरें

हिरासत में लिए अधिवक्ता को खींचने का प्रयास
तहसील में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया, जिसे फैंटम पर बैठाकर ले जाने लगे तो एक महिला अधिवक्ता ने उसे पकड़कर खींचने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी किसी तरह अधिवक्ता को वहां से लेकर कोतवाली आए।

यह भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज: कड़-कड़ाती ठंड में जान पर खेल गया 12वीं का छात्र, गंगनहर में कूदकर बचाई महिला की जान, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed