फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight among detainees in district jail

बागपत: जिला जेल में बंदियों के बीच हुई मारपीट, बैरकों की कराई सघन तलाशी

Wed, 03 Jun 2020 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fight among detainees in district jail
बागपत जेल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में मंगलवार की देर शाम बंदियों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर जेल अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए बंदियों को कड़ी फटकार लगाई। सभी बैरकों की तलाशी भी कराई। हालांकि बैरकों से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


जिला जेल में पूर्वांचल के डान मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद क्षेत्र के गांव बसी निवासी ऋषिपाल की हत्या हो चुकी है। इसके बाद जेल प्रशासन अलर्ट रहता है। मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे जिला जेल प्रशासन को बंदियों के दो पक्षों के बीच आपसी मारपीट की सूचना मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लेकर बंदियों को फटकार लगाते हुए मारपीट बंद कराई। इसके बाद उन्होंने पीएससी के साथ सभी बैरकों की सघन तलाशी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान जेल में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। बंदियों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी गई है। अनुशासन तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed