फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fever outbreak

भड़ल गांव में बुखार का प्रकोप

Wed, 09 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 09 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak
fever
बागपत के दोघट के भड़ल गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो माह से ग्रामीणों को बुखार ने जकड़ रखा है। ग्रामीणों ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी सूचना भी दी, लेकिन आज तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। 
विज्ञापन


 गांव में दो माह से बुखार से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। हर घर में बुखार के मरीज पड़े हैं। ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। दवाई लेने के बाद कुछ समय तक बुखार नहीं आता है, लेकिन एक या दो दिन बाद फिर बुखार लोगों को जकड़ लेता है। गांव में पूर्व प्रधान सुमेर पाल, देवेंद्र प्रधान, राज कमल, कृष्ण, सोनू, रमेश, बिल्लू, अमरपाल, सन्नू, बी नारायण, काला, रणवीर समेत सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। ग्राम प्रधान देवेंद्र ने बताया  उन्होंने कई बार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दी, लेकिन आज तक भी किसी ने उनकी सुध नहीं ली और न ही गांव में कोई चिकित्सक ही भेजा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने आज तक गांव में कोई स्वास्थ्य शिविर भी नहीं लगाया है। ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सकों से ही अपना इलाज कराने को मजबूर हैं।  ग्रामवासियों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में सीएचसी बिनौली के प्रभारी डॉ. अतुल बंसल ने बताया  उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं मिली है। फिर से गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी ः दोघट। टीकरी निवासी राम भतेरी पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र ने दोघट थाने में दी तहरीर में कहा उसके पति की कुछ माह पूर्व मौत हो गई थी। उसके कोई औलाद भी नहीं है। पति की मौत के बाद परिजन उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं। उसने कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed