{"_id":"616c5266c58c3f74c534bfb9","slug":"fever-outbreak-in-shahpur-banganga-many-sick-baraut-news-mrt5610648141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर बाणगंगा में बुखार का प्रकोप, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर बाणगंगा में बुखार का प्रकोप, कई बीमार
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित पारुल
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। शाहपुर बाणगंगा गांव में बुखार का प्रकोप है। गांव में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में है। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाने की मांग की है।
गांव में दिन प्रतिदिन बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दर्जनों लोग बुखार से ग्रसित है। इनमें से कई लोगों का मेरठ और बड़ौत के अस्पतालों में इलाज चल रहा है, लेकिन अब तक आराम नहीं मिला है। ग्राम प्रधान राजेंद्री देवी ने बताया गांव में राजेंद्र, बीर सिंह, सोनू, हनी, पारुल, अंकुश, कौशल, सतपाल राजपाल सहित दर्जनों लोगों को बुखार ने जकड़ रखा है। गांव में ऐसा कोई घर नहीं, जिसमें कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित ना हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में एंटी लार्वा का स्प्रे और स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने कहा कि गांव में अतिशीघ्र स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।