फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fever in the district killed five

जिले में बुखार से पांच की मौत

Sat, 19 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fever in the district killed five
जानलेवा बुखार ने जिले में कहर बरपा दिया है। जिले में पांच लोगों की बुखार से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 10 हजार से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं, जिससे पूरे जिले में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


जिले में बुखार ने कोहराम मचा दिया है। बुखार से पीड़ित अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज के कक्षा सात के छात्र ग्राम हरचंदपुर निवासी सागर पुत्र गोविंद की मौत हो गई। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि सागर कई दिनों से बुखार से पीड़ित था, जिसकी बृहस्पतिवार की शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन


 हरचंदपुर निवासी खुर्शीदा पत्नी जमेशद तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट  पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत के शेखपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू कश्यप पुत्र प्रकाश को सात-आठ दिन पूर्व बुखार आया था। उसका बिनौली में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे बड़ौत के लिए
रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

ग्राम प्रधान जनेश्वर ने उसकी डेंगू से मौत होने की आशंका जताई है। बिनौली के ग्राम पिचोखरा निवासी अब्दुल्ला (75) की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चार दिन से अब्दुल्ला को बुखार आ रहा था। शुक्रवार की शाम को उपचार के लिए उन्हें मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ग्राम किरठल निवासी बेदू की पत्नी पितमो को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे उसकी मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में डेंगू का कोई मरीज नहीं पाया गया है।


जिले के सभी ब्लाकों में सर्वे कराया गया है। जिले में करीब 10 हजार से अधिक बुखार से पीड़ित मिले हैं। अधिकतर लोग मलेरिया, वायरल और टायफाइड के मरीज हैं। सभी गांवों में चिकित्सकों ने कैंप कर लिया है और दवाई वितरण के साथ उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed