फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fertilizer sellers who hoard will be prosecuted

Baghpat News: जमाखोरी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर होगा मुकदमा

Sun, 20 Oct 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer sellers who hoard will be prosecuted
-हरियाणा में कालाबाजारी होने की आशंका, बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में जांच करने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जमाखोरी व कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अपर आयुक्त ने हरियाणा की सीमा से सटे बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर जिलों के डीएम को कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए पत्र लिखा है।

बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर की सीमा हरियाणा से लगी है। ऐसे में वहां काला बाजारी होने की आशंका रहती है। उर्वरक विक्रेता पहले यूरिया व खाद की जमाखोरी करते हैं और इसके बाद रात को हरियाणा में बेचने चले जाते हैं। ऐसे में किसानों को समय से उर्वरक नहीं मिल पाता है और उन्हें परेशानी होती है। काला बाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए अपर आयुक्त जसजीत कौर ने तीनों जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी उर्वरक दुकानों की चेकिंग कराई जाए और दुकानों का रजिस्टर, स्टॉक व मशीनों को देखे। किसानों से भी बात की जाए कि उन्हें उर्वरक सही दाम पर मिल रहा है या नहीं। यदि कहीं उर्वरक में मिलावट, जमाखोरी व काला बाजारी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed