फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Female shooter of SPC Degree College won medals in Bulandshahr

Baghpat News: एसपीसी डिग्री काॅलेज की महिला शूटर ने बुलंदशहर में जीते पदक

Sat, 18 Nov 2023 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Female shooter of SPC Degree College won medals in Bulandshahr
-रिंकी करहाना का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बुलंदशहर स्थित लखावटी के अमर सिंह डिग्री कालेज में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला शूटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें एसपीसी डिग्री काॅलेज की महिला शूटरों ने पदक जीतकर काॅलेज और जिले का नाम रोशन किया। वहीं शूटर रिंकी करहाना का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

प्राचार्य डॉ़ राजलक्ष्मी ने बताया कि प्रतियोगिता में कालेज की एकता धामा, उमंग चौधरी और रिंकी ने टीम वर्ग की दस मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। काॅलेज की रिंकी करहाना का 50 मीटर पिस्टल इवेंट में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ है। शनिवार को काॅलेज में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। संस्था की प्रबंध समिति के सदस्य श्री निवास चौहान और प्रह्लाद सिंह ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विभागध्यक्ष डॉ़ प्रदीप कुमार, कोच शेखर तोमर, उप्र प्राचार्य डॉ़ गौरव कुमार, वरुण चौहान, डॉ़ सुनील कुमार, डॉ़ गीता, डॉ़ उद्यम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed