फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Female Inspector could not open the pistol, ADG expressed displeasure

महिला दरोगा नहीं खोल पाई पिस्टल, एडीजी ने जताई नाराजगी

Mon, 21 Jun 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Female Inspector could not open the pistol, ADG expressed displeasure
बागपत। सोमवार को एडीजी राजीव सभरवाल जिले का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। बागपत कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसएसआई के साथ महिला और पुरुष दरोगा से पिस्टल खुलवाकर देखी। महिला दरोगा पिस्टल नहीं खोल पाई। एडीजी ने नाराजगी व्यक्त कर दरोगा को अभ्यास करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एडीजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। डायल 112 की गाड़ियों, क्वार्टर गार्ड, कर्मचारी बैरिक और मैस का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन के सभागार में अपराध की समीक्षा की। इस दौरान एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे। एडीजी ने सक्रिय अपराधियों, माफियाओं, इनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अभियोजन अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस विभाग के पेंशनरों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। बाद में बागपत कोतवाली बागपत का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की साफ सफाई और अभिलेखों का रख-रखाव दुरुस्त करने को कहा। लंबित मामलों एवं वांछित अपराधियों, इनामी अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की। शस्त्र कक्ष का भी निरीक्षण किया। कोविड-19 हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर संक्रमण से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी से मिली दुष्कर्म पीड़ित, मेरठ बुलाया
बागपत कोतवाली क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित परिजनों के साथ एडीजी से मिली। तब एडीजी मेरठ के लिए रवाना होने को गाड़ी में बैठ चुके थे। पुलिसकर्मियों ने पीड़ितों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी तक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस उत्पीड़न की जानकारी दी। महिला दरोगा पर मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोप लगाते हुए वीडियो भी दिखाई। एडीजी ने उन्हें मंगलवार को मेरठ बुलाया है। इस मामले में एडीजी के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी और एक दरोगा व महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा था। जबकि दरोगा और महिला सिपाही को बचाकर मुकदमा रफा दफा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed