{"_id":"62d84c87470d99085d5c7e78","slug":"female-clerk-shot-in-college-baraut-news-mrt5978331185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में महिला लिपिक को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में महिला लिपिक को गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में महिला लिपिक को गोली लगी
रमाला। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से महिला लिपिक घायल हो गई। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पेट में लगी गोली निकाल ली। घायल महिला के पिता का कहना है कि बैग में रखा रिवाल्वर लॉक था।
रमाला गांव के रहने वाले नरेश की 23 वर्षीय बेटी सृष्टि चौहान आदर्श शिक्षा मंदिर मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में सात माह से लिपिक के पद पर नौकरी कर रही है। बुधवार को स्कूल में बैठक थी। दोपहर लगभग दो बजे स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र कुमार अपने कक्ष में बैठे हुए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में प्रबंधक के रिवाल्वर से गोली चल गई जो वहां पर मौजूद महिला लिपिक सृष्टि के पेट में जा लगी। लहूलुहान हालत में सृष्टि को कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र व अन्य लोगों ने बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाल दी।
सीओ युवराज सिंह का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। वहीं इंस्पेक्टर का कहना है कि पूछताछ में सृष्टि ने बताया कि प्रबंधक का बैग मेज पर रखा था। बैग के नीचे फाइल रखने लगी तो वह नीचे गिर गया। बैग में रखे रिवाल्वर से गोली चल गई जो सृष्टि के बाईं ओर पेट में लग गई। बताया कि फिलहाल लाइसेंसी रिवाल्वर को थाने में जमा करा दिया गया है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर नहीं आती तो भी लापरवाही के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर एसडीएम सुभाष सिंह ने भी अस्पताल में युवती के बयान लिए। एसडीएम ने बताया कि सृष्टि के पिता नरेश का कहना है कि उन्हें रिवाल्वर लॉक बताया गया, तो फिर उससे कैसे गोली चल गई यह समझ में नहीं आया। वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
रिवाल्वर लॉक होने के बाद आखिर गोली कैसे चली?
रमाला। जहां एक ओर आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बराल के प्रबंधक नरेंद्र सिंह का कहना है कि रिवाल्वर लॉक थी और जिस समय बैग नीचे गिरा तो गोली अचानक चल गई। रिवाल्वर लॉक होने के बाद गोली कैसे चल सकती है। गोली सृष्टि के पेट में कैसे जा लगी? पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।