फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Felt cold due to rain, problems increased due to wire breaking in strong wind

Baghpat News: बारिश से हुआ ठंड का अहसास, तेज हवा में तार टूटने से बढ़ी परेशानी

Wed, 18 Oct 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Felt cold due to rain, problems increased due to wire breaking in strong wind
बागपत। जिले में सोमवार रात हुई बारिश से तापमान गिरने से जहां लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं तेज हवा के कारण बिजली के तार टूटने से 50 से ज्यादा गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस कारण मंगलवार को लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। उधर, बारिश व तेज हवा के कारण धान की फसल गिरने से किसानों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

यहां सोमवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ था। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। सोमवार रात बारिश शुरू हो गई और तेज हवा से तापमान काफी गिर गया। जिले में सोमवार को नौ एमएम बारिश हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से गिरकर 26 तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। बारिश व हवा के बाद लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

----
तेज हवा में टूटे बिजली के तार, आपूर्ति ठप रही
अमीनगर सराय। जिले में सोमवार रात तेज हवा में अमीनगर सराय समेत कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे अमीनगर सराय की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने तार जोड़कर कस्बे की सप्लाई शुरू कराई। तार टूटने के कारण कस्बे में लगातार आठ घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप रही। सुबह के समय बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। कस्बे के लोगों ने जनरेटर से पेयजल की व्यवस्था की। इसके अलावा बागपत व बड़ौत क्षेत्र के करीब 50 गांवों में बिजली की लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
धान की फसल गिरने से प्रभावित होगा उत्पादन
खेकड़ा। कृषि वैज्ञानिक डॉ़ अंकिता नेगी का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। सोमवार रात बारिश और तेज हवा के कारण फसल गिर गई है। फसल गिरने से बाली में फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है और दाना खराब होने से फसल का उत्पादन प्रभावित होता है। इसके अलावा हवा में गन्ने की फसल गिरने से थोड़ा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed