फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fell in love on Facebook, promised to marry in the police station

Baghpat News: फेसबुक पर हुआ प्यार, थाने में शादी का वादा

Fri, 20 Mar 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fell in love on Facebook, promised to marry in the police station
अमीनगर सराय (बागपत)। फेसबुक पर प्यार होने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से इंकार कर दिया, जिस पर प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को अपने प्रेमी के घर आकर हंगामा कर दिया। फिर भी प्रेमी और उसके परिजन नहीं माने तो प्रेमिका ने सिंघावली अहीर थाने में शिकायत कर दी। वहां पर प्रेमी ने शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के नंदग्राम निवासी युवती ने बताया कि करीब नौ माह पहले सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और कई बार होटल में मिले। प्रेमी ने उसके साथ शादी करने की कसमे खाईं, लेकिन दो दिन पहले शादी करने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां पर प्रेमी और उसके परिवार वालों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर प्रेमिका ने वहां हंगामा कर दिया और फिर सिंघावली अहीर थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। पुलिसकर्मियों ने प्रेमी को थाने बुलाकर जानकारी की। इसके बाद प्रेमी ने शादी करने का वादा किया। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बिना तहरीर दिए ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed