फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fearing from encounter a rewarded miscreant of 50 thousand reached to surrender police sent back in baghpat

एनकाउंटर का डर: बदमाश बोला- मुझ पर 50 हजार का इनाम है मुझे गिरफ्तार कर लो, पुलिस बोली- नहीं करेंगे

Fri, 04 Nov 2022 10:23 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 10:23 PM IST
सार

सरेंडर करने आए बदमाश फरमान ने बताया कि उसके परिवार वालों की एक दरोगा से बातचीत हुई थी। जिसने उसे कचहरी में बुलाया था, लेकिन दरोगा से संपर्क नहीं हो सका। इस कारण वह किसी तरह अन्य पुलिस कर्मी से संपर्क करके गिरफ्तार होना चाहता था। क्योंकि उसे डर है कि पुलिस उसे पकड़कर एनकाउंटर कर देगी। 

विज्ञापन
Fearing from encounter a rewarded miscreant of 50 thousand reached to surrender police sent back in baghpat
बदमाश को गिरफ्तार न करने पर वकीलों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपहरण के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश शुक्रवार को सरेंडर करने बागपत कचहरी में पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए मना कर दिया। जिसपर वकीलों ने हंगामा भी किया कि बदमाश को पुलिस पकड़ नहीं रही है और इसको लेकर घंटों तक जद्दोजहद चलती रही। वहां घंटों खींचतान के बाद बदमाश भाग गया।

विज्ञापन

कचहरी में शुक्रवार शाम को वकील के साथ एक बदमाश सरेंडर करने पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसे अपने यहां से वांछित न होने की बात कहते हुए नहीं पकड़ा। जिसपर बदमाश ने अपना नाम अरमान निवासी हसनपुर कलां थाना किठौर जिला मेरठ बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इसके बाद भी पुलिस ने उसे पकड़ने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बुलंदशहर के खुर्जा से एक व्यापारी राजकुमार का पिछले महीने अपहरण हुआ था। उस अपहरण में यह बदमाश शामिल था, जिसमें तीन बदमाश पकड़े गए है। लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका और उसपर 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया था। उसने कहा कि पुलिस उसको पकड़कर एनकाउंटर कर सकती है, इसलिए वह बचने के लिए बागपत कचहरी पहुंच गया। वह किसी तरह गिरफ्तार होकर जेल जाने की फिराक में था। पुलिस के उसे गिरफ्तार करने से इनकार करने पर कुछ अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर हंगामा किया और पुलिस पर 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

बदमाश को एसपी आवास के सामने भी वकील लेकर पहुंचे और वहां भी पुलिस के साथ उनकी काफी नोकझोंक हुई। इसके बावजूद पुलिस ने उसे अपने यहां से वांछित नहीं होने की बात कहते हुए पकड़ने से इनकार कर दिया। इस तरह करीब एक घंटे तक खींचतान चलती रही और बदमाश वहां से भाग गया। 

बदमाश बोला, दरोगा ने बुलाया था
सरेंडर करने आए बदमाश फरमान ने बताया कि उसके परिवार वालों की एक दरोगा से बातचीत हुई थी। जिसने उसे कचहरी में बुलाया था, लेकिन दरोगा से संपर्क नहीं हो सका। इस कारण वह किसी तरह अन्य पुलिस कर्मी से संपर्क करके गिरफ्तार होना चाहता था। क्योंकि उसे डर है कि पुलिस उसे पकड़कर एनकाउंटर कर देगी। 

एक दिन पहले मेरठ सरेंडर करने का प्रयास किया
यह बताया गया है कि अपने साथियों के पकड़े जाने के बाद से उसे एनकाउंटर का डर है और वह किसी तरह सरेंडर के प्रयास में लगा है। वह बृहस्पतिवार को मेरठ में सरेंडर करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन वहां बात नहीं बनने पर किसी के माध्यम से बागपत में सरेंडर करना चाहता था। वह कामयाब नहीं हो सका। 

कचहरी में सुनील राठी, धर्मेंद्र किरठल समेत कई बड़े बदमाशों की पेशी होनी थी। इसलिए मैं खुद कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गया था। जहां सूचना मिली कि कोई बदमाश सरेंडर करना चाहता है तो वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और किसी को सरेंडर नहीं करने दिया गया। क्योंकि हमारे यहां से अरमान नाम का कोई बदमाश बागपत से वांछित नहीं है। इसलिए कहा गया है कि बदमाश या अन्य किसी की गिरफ्तारी में न्यायिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -नीरज कुमार जादौन, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed