फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Father wandering for daughter for four months

चार माह से बेटी के लिए भटक रहा पिता

Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Father wandering for daughter for four months
चार माह से बेटी के लिए भटक रहा पिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चार महीने से अपहृत नाबालिग बेटी की बरामदगी के लिए पिता दर-दर भटक रहा है। अपहृत के पिता ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बेटी को खोजने और मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने की मांग की। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पर दी शिकायत में बताया कि चार महीने पहले गांव के एक युवक ने उसकी 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन चार माह बाद भी उसकी बेटी को नहीं खोजा गया। आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि उसको तलाश किया जा रहा है।
-
महिला ने छह के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
दोघट। बामनौली की रहने वाली शिवानी ने थाने में दी शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी दिल्ली के संगम विहार निवासी सोनू से हुई थी। शादी के बाद दहेज में एक लाख रुपये व बुलेट बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। दस अगस्त को ससुराल वालों ने मायके पहुंचकर गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति सोनू, देवर मोनू, ससुर नरेंद्र, सास कमलेश, बुढ़ीना निवासी देवेंद्र, माजरा निवासी पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

-
राशन की दुकान आवंटित हुई
दोघट। मांगरौली में ग्रामीणों की शिकायत पर पांच माह पूर्व राशन की दुकान निरस्त कर दी गई थी। गांव का राशन रहतना गांव में बंटवाया जा रहा था। शनिवार को पंचायतघर में आयोजित खुली बैठक में साहिन के पक्ष में निर्विरोध प्रस्ताव पास हुआ। एडीओ पंचायत बिनौली अनिल कुमार ने बताया कि खुली बैठक में एक ही आवेदन आया। इस मौके पर एडीओ सचिन कुमार, सचिव राकेश कुमार, एसआई रामकुमार, हरवीर सिंह, सुनील शर्मा, गजे शर्मा, राजेंद्र कश्यप, रामेश्वर, सतेंद्र त्यागी, इमरान, प्रमोद, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रालोद ने मनाई अशफाक उल्ला की जयंती
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां की जयंती मनाई गई। रालोद नेता ओमबीर सिंह ढाका ने कहा कि अशफाक उल्ला खां ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने राष्ट्र वंदना चौक पर शहीद क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विक्रम पांचाल, कलीम चौधरी, रवि, अमित, योगेंद्र, अकरम, पठान आदि मौजूद रहे।

-
छेड़छाड़ के आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बागपत। शहर निवासी एक व्यक्ति की बेटी व भतीजी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी सावेज को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा दहेज मांगने व जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी सोनू उर्फ शहवाज निवासी केतीपुरा को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed