फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Father-in-law and brother-in-law tried to kill the young man by slitting his throat

Baghpat News: ससुर और साले ने युवक की गर्दन रेतकर मारने का प्रयास किया

Sat, 07 Dec 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and brother-in-law tried to kill the young man by slitting his throat
बागपत। मोहल्ला केतीपुरा की नई बस्ती में ससुर और साले ने युवक की गर्दन रेतकर जान से मारने का प्रयास किया। वहां से बचकर भागा घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसका परिजनों ने सीएचसी में उपचार कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले के घायल गुल सनव्वर ने बताया कि वह भूसे के ट्रैक्टर ट्रोले पर मजदूरी करता है और नई बस्ती में अपनी ससुराल में रहता है। शुक्रवार की सुबह वह भूसे का ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस आया और घर के बाहर ठेली पर बिरयानी खाने के बाद घर के बाहर ही सो गया। दोपहर में उसका साला और ससुर वहां आए, जिन्होंने उसकी पिटाई की और उसके गले में छूरा मारकर जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लोगों के इकट्ठा होने पर वह किसी तरह बचकर भागा और अपने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाकर उपचार कराया, उधर सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पत्नी की दूसरी शादी कराना चाहते है ससुराल वाले
घायल गुल सनव्वर ने बताया कि कुछ समय पहले वह जमात में चला गया था, तभी ससुराल वालों ने उसकी पत्नी की की दूसरी शादी कराने की तैयारी की और एक गांव में जाकर लड़का भी देखा। इसको लेकर घर में विवाद भी हुआ। दो दिन पहले सिर में हथौड़ा मारकर घायल कर दिया था, इसकी उसने पुलिस से शिकायत नहीं की और ट्रैक्टर पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed