{"_id":"607dc8518ebc3e8dbb659040","slug":"fate-of-5310-candidates-imprisoned-in-ballot-papers-baghpat-news-mrt5352022176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटियों में कैद हुआ 5310 प्रत्याशियों का भाग्य, दो मई को मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटियों में कैद हुआ 5310 प्रत्याशियों का भाग्य, दो मई को मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतपेटियों में कैद हुआ 5310 प्रत्याशियों का भाग्य
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को 2312 पदों पर अपनी किस्मत आजमा रहे 5310 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया। चुनाव में कुल 74.84 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूप में रखवाकर पुलिस बल तैनात कर दिया है। अब दो मई को प्रत्याशियों की हार-जीत का पिटारा खुलेगा।
जिले में 7.93 लाख मतदाताओं के लिए 503 केंद्रों पर 1403 मतदान स्थल निर्धारित किए गए थे। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया पूरा दिन चली। गांव की सरकार बनाने के लिए वोटरों में उत्साह दिखाई दिया। हालांकि दोपहर में मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या कम हो गई, मगर दोपहर बाद फिर से भीड़ लगनी शुरू हुई। जिले में पंचायत चुनाव में 4091 पदों के लिए नामांकन हुए थे। 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 1757 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के 20 वार्ड के 244 प्रत्याशी, 244 ग्राम प्रधान पद के 1778 व 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 2020 और 3322 ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1268 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया। प्रशासन ने मतपेटियों को पूर्व में निर्धारित किए गए छह स्ट्रांग रूप में सुरक्षित रखवा दिया है। दो मई को मतगणना होगी।
यहां बनाए गए हैं स्ट्रांग रूम
ब्लॉक स्थान
बागपत सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज।
पिलाना आर्यभट्ट कॉलेज, डौला।
बड़ौत कालिंदी कॉलेज ऑफ एजुकेशन।
छपरौली श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
बिनौली सर्व हितकारी इंटर कॉलेज।
खेकड़ा महामना मालवीय इंटर कॉलेज।
बागपत ब्लॉक मतदान में अव्वल, बड़ौत सबसे पीछे
मतदान के मामले में बागपत ब्लॉक के मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया। जिले के सभी छह ब्लॉक में बागपत ब्लॉक 78.10 फीसदी मतदान के साथ अव्वल रहा। बड़ौत ब्लॉक 71.19 फीसदी मतदान के साथ सबसे पीछे रहा। खेकड़ा ब्लॉक में 77.75 फीसदी, पिलाना ब्लॉक में 76.46 फीसदी, छपरौली ब्लॉक में 71.74 फीसदी और बिनौली ब्लॉक में 73.28 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मतदान पूरा होने के बाद मतपेटियों को प्रत्येक ब्लॉक में स्थापित किए गए मतगणना केंद्र पर रखवा दिया गया है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पुलिस बल तैनात है।
- जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम राजकमल यादव
यूं बढ़ा मतदान का प्रतिशत
ब्लॉक कुल चुनाव प्रतिशत
बागपत 78.10%
खेकड़ा 77.65%
पिलाना 76.46%
छपरौली 71.74%
बड़ौत 71.19%
बिनौली 73.28%
कुल 74.84%