फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fate of 5310 candidates imprisoned in ballot papers

मतपेटियों में कैद हुआ 5310 प्रत्याशियों का भाग्य

Mon, 19 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fate of 5310 candidates imprisoned in ballot papers
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को जिले के 5310 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। प्रशासन ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रख दिया है। जहां पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। दो मई को प्रत्याशियों की हार-जीत का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन

जिले में सात लाख 93 हजार मतदाताओं के मतदान करने के लिए 503 मतदान केंद्रों पर 1403 मतदान स्थल निर्धारित किए गए। सुबह सात बजे से शुरु हुई मतदान प्रक्रिया पूरे दिन चली। हालांकि दोपहर में मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या कम हो गई, मगर दोपहर बाद फिर से मतदान के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हुई। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 20 वार्ड पर 244 प्रत्याशी, 244 ग्राम प्रधान पद के लिए 1778, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2020 और 3322 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1238 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं स्ट्रांग रूम
ब्लॉक स्थान
बागपत सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज।
पिलाना आर्यभट्ट कॉलेज, डौला।
बड़ौत कालिंदी कॉलेज ऑफ एजुकेशन।
छपरौली श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
बिनौली सर्व हितकारी इंटर कॉलेज।
खेकड़ा महामना मालवीय इंटर कॉलेज।
वर्जन - मतदान पूरा होने के बाद मतपेटियों को प्रत्येक ब्लॉक में स्थापित किए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षित रखवा दिया गया है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल तैनात कर दिया है। - जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम राज कमल यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed