{"_id":"614f533d8ebc3e0179297f9f","slug":"farmers-will-sit-in-places-on-the-roads-baghpat-news-mrt5578703189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को कल किया जाएगा जाम, एक दर्जन जगह सड़कों पर बैठेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को कल किया जाएगा जाम, एक दर्जन जगह सड़कों पर बैठेंगे किसान
विज्ञापन
बागपत। भारत बंद के तहत जिले की सड़क़ों को सोमवार को किसान पूरी तरह से जाम कर देंगे। वे एक दर्जन जगह पर सडक़ों पर बैठेंगे। भाकियू ने किसानों के साथ मिलकर रणनीति बनाई है। इसके साथ ही तय हुआ है कि एंबुलेंस, सेना के वाहन, स्कूल बसें व मरीजों को लेकर जाने वाले वाहनों को जाम में नहीं फंसने दिए जाएंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर जिले की सडक़ों को जाम किया जाएगा। इसके लिए भाकियू नेता कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना रहे हैं। भाकियू के अनुसार जिले में करीब एक दर्जन जगह पर नेशनल व स्टेट हाईवे जाम करने की तैयारी है। बागपत में राष्ट्र वंदना चौक, खेकड़ा में पाठशाला चौकी, बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड, दाहा-दोघट, कासिमपुर खेड़ी, हिसावदा चौक, ढिक़ौली समेत अन्य जगह पर किसान जाम लगाकर बैठंगेे। भाकियू कार्यकर्ता व किसान करीब 10 बजे जाम लगाएंगे और यह जाम शाम तक लगाया जाएगा। इसके लिए निर्धारित जगह पर ज्यादा से ज्यादा किसानों से पहुंचने की अपील की जा रही है।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि गांवों में किसानों को बताया जा रहा है कि कृषि कानूनों के कारण उनको किस तरह से नुकसान होगा। उनको खेती बचानी है तो कानून रद्द कराने होंगे। इसके साथ ही एमएसपी कानून भी बनाया जाना जरूरी है, जिससे मंडिया बची रहे और किसानों की पूरी फसल सरकारी दाम पर खरीदी जा सके। उनके अनुसार व्यापारियों से अपील की गई है कि उनको भी भारत बंद में किसानों के साथ आना चाहिए। जब किसानों को नुकसान होगा तो उससे व्यापारी भी प्रभावित होंगे। वहीं, पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
एमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी व जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के अनुसार भारत बंद के दौरान सडक़ों को जाम किया जाएगा। इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा। कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इन इमरजेंसी वाहनों को रोकने की जगह खुद ही आगे निकलवाए।