फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will get crop loan of Rs 2807 crore

Baghpat News: किसानों को मिलेगा 2807 करोड़ रुपये का फसली ऋण

Thu, 01 May 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get crop loan of Rs 2807 crore
बागपत। जिले के किसानों को खेती-बाड़ी में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। नाबार्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए 2807 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरण का लक्ष्य जारी कर दिया। किसानों को कम ब्याज दर पर यह फसली ऋण कॉमर्शियल तथा सहकारी बैंकों से मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर ने बुधवार को बागपत समेत सभी जिला कृषि अधिकारियों को नाबार्ड से तय फसली ऋण वितरण का लक्ष्य भेजा। बागपत के किसानों को खरीफ सीजन में 1122.83 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरित होगा। इसमें 906.83 करोड़ रुपये कॉमर्शियल बैंकों और सहकारी बैंकों से 216 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है। रबी सीजन में 1684.25 करोड़ रुपये फसली ऋण मिलेगा। इसमें कॉमर्शियल बैंकों से 1540 करोड़ रुपये व सहकारी बैंक से 144 करोड़ रुपये का ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है। यह कर्ज किसानों को चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने कहा कि फसली ऋण का लक्ष्य पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

----------------
यह कर्ज मिलेगा प्रति हेक्टेयर

फसल रुपये
धान 1,05,200
गेहूं 91,350

गन्ना पौधा 2,11,730
गन्ना पेड़ी 1,49,720

तिलहन 48,220
दलहन 47,450

---
उद्यान के लिए प्रति हेक्टेयर कर्ज
फसल रुपये

सब्जियां 89,670
आम 97,650
पपीता 1,08,150

गैंदा 1,06,050
रजनीगंधा 4,01,940

ग्लेडियोलस 9,03,000
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed