{"_id":"575f047b4f1c1bc34d11bbd7","slug":"farmers-will-fight-across-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से दो-दो हाथ करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से दो-दो हाथ करेंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कान्हड़ में देवी मंदिर पर आयोजित महापंचायत में मंच जुटे विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत और किसान के मुद्दे पर कान्हड़ के देवी मंदिर परिसर में आहूत पंचायत में विभिन्न किसान संगठनों के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा किसान संगठनों का एक मोर्चा बनाकर सरकार के खिलाफ साझी लड़ाई लड़ी जाएगी।
एलान किया घरेलू बिजली की दरों में दोगुना वृद्धि के विरोध में 27 जून को पश्चिमांचल के एमडी का मेरठ में घेराव होगा। 13 जुलाई को कान्हड़ में फिर महापंचायत होगी।
सोमवार को आहूत पंचायत की अध्यक्षता हरियाणा से पहुंचे रामपाल ने की। इसमें भाकियू (भानु) के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद, चौधरी हरपाल सिंह, आम किसान संगठन के संयोजक चौधरी सत्यपाल सिंह तोमर, भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, किसान अधिकारी आंदोलन के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र राणा, भारतीय किसान आंदोलन के संयोजक कुलदीप त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन सबने साझा मोर्चा बनाकर किसानों की लड़ाई लड़ने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा जब तक किसान एकजुट नहीं होगा, तब तक उसका शोषण होता रहेगा। किसानों को अपने हकों की लड़ाई स्वयं ही लड़नी होगी। केंद्र और प्रदेश में बैठी सरकार किसानों का भला करने वाली नहीं है।
किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है और सरकार ने घरेलू बिजली के बिलों में दोगुना वृद्धि करके उनकी कमर तोड़ दी है। नहरों में पानी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं आती है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल बिना पानी के सूख रही है, लेकिन सरकार को उनकी चिंता नहीं है।
किसान अधिकार आंदोलन के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र राणा ने कहा किसानों पर अन्याय को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 19 जून को देवी मंदिर कान्हड़ परिसर में चौगामा क्षेत्र के किसानों की पंचायत होगी। इसमें किसानों को आंदोलन से जुड़ने की अपील की जाएगी। संचालन चौधरी ओमकार सिंह ने किया।
इसमें राज कुमार हडौली, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष चंद, गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के बेटे राजेंद्र मलिक, हरपाल सिंह बिलारी, ऋषिपाल कोषाध्यक्ष, राजबीर सिंह पलड़ी, बिजेंद्र राणा, श्यौराज सिंह और आचार्य बलजोर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए