फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers uproar at sugarcane weighing center for not getting slip

Baghpat News: पर्ची नहीं मिलने पर गन्ना तौल केंद्र पर किसानों का हंगामा

Sat, 31 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers uproar at sugarcane weighing center for not getting slip
खेकड़ा। काठा रोड स्थित बागपत शुगर मिल के डी गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना तोलने के बावजूद किसानों को गन्ना तौल पर्ची नहीं दी गई। तौल लिपिक ने 1000 क्विंटल से अधिक गन्ने का घपला कर लिया। आक्रोशित किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

काठा रोड स्थित बागपत शुगर मिल के डी गन्ना तौल केंद्र पर शनिवार को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा बोगी में गन्ना लादकर गन्ने की तौल कराने के लिए पहुंचे। किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि तौल लिपिक ने उनके 1000 क्विंटल से अधिक गन्ने की तौल कर ली, लेकिन उन्हें तोल पर्ची नहीं दी। पिछले वर्ष भी इसी तौल लिपिक ने उन्हें गन्ना तौल करने के बाद पर्ची नहीं दी थी। किसानों के हंगामे के बाद लिपिक का यहां से तबादला हो गया था। उन्होंने तौल लिपिक को बंधक बनाकर खरी खोटी सुनाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

शुगर मिल के सीसीओ को फोन कर लिपिक की शिकायत की। सीसीओ राजदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कराकर किसानों को गन्ना तोल पर्ची दिलवाने का आश्वासन देकर शांत किया। आरोपी तोल लिपिक को तौल केंद्र से हटा दिया। इसके बाद किसान गन्ने की तौल कराकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed