फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers unhappy to increase only 50 rupees

मात्र 50 रुपये बढ़ाने से किसान नाखुश

Fri, 12 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers unhappy to increase only 50 rupees
सरकार ने इस बार 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है गेहूं का खरीद मूल्य
विज्ञापन

बड़ौत। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बीते वर्ष की तुलना में सिर्फ 50 रुपये ही बढ़ाया है। इस बार किसानों को सिर्फ 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को किसान विरोधी बताया है। किसानों ने गेहूं का समर्थन मूल्य कम से कम 2500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की है।
ये बोले किसान
बरवाला गांव के किसान संजू का कहना है कि खेती में लागत का मूल्य लगातार बढ़ रहा है। जबकि इसकी तुलना में समर्थन मूल्य में मामूली वृद्धि हुई है। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

किसान पप्पू चंदन का कहना है कि सरकार को गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल करके किसानों को होने वाली आर्थिक हानि से बचाना चाहिए। इससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान वेदपाल का कहना है कि सिर्फ 50 रुपये दाम बढ़ाने से किसानों को राहत नहीं मिलने वाली है। सिंचाई से लेकर बुवाई और खाद बीज तक सब महंगा हो गया है।
किसान प्रमोद का कहना है कि पेट्रोल और डीजल का दाम रोज बढ़ रहा है। खेती करना बहुत महंगा हो गया है। ऐसे में सरकार को गेहूं का दाम और एमएसपी दोनों बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed