{"_id":"678c00113f83a05af10e453c","slug":"farmers-took-out-tractor-buggy-march-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125102-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर-बुग्गी मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर-बुग्गी मार्च
Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत- बुढ़ाना मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान। संवाद
दाहा। एमएसपी पर गारंटी व हरियाणा के बराबर गन्ना मूल्य की मांग को लेकर किसान अधिकार आंदोलन की बैनर तले किसानों ने ट्रैक्टर व बुग्गियों पर तिरंगा झंडा लगाकर मार्च निकाला। उन्होंने भड़ल चौकी पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि मांगें पूर नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
किसान अधिकार आंदोलन के तत्वाधान में शनिवार को किसान धनौरा टीकरी गेट पर एकत्र हुए। इसके बाद बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग धनौरा टीकरी गेट से ट्रैक्टर मार्च भड़ल गांव में निरपुड़ा मार्ग तक निकाला गया। आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि 53 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन चल रहा है और उनकी तबियत बिगड़ती जा रही है।
सरकार उनकी मांग को पूरी करने के लिए तैयार नहीं है। अभी तक वार्ता नहीं की गई है।
एमएसपी गारंटी कानून के साथ छोटी जोत के किसानों के लिए निश्चित न्यूनतम आय गारंटी कानून बनाने, किसान सम्मान निधि योजना में सभी किसानों को लाभ देने, उत्तर प्रदेश में गन्ना का मूल्य हरियाणा के बराबर करने, बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण बंद करने, मनमाने तरीके से बिल भेजने पर रोेक लगाने, भड़ल से बड़ौत तक का बसों का किराया सही कराने, मार्गों की कच्ची पटरियां सही कराने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा निजी नलकूप कनेक्शन के लिए सामान्य योजना रख लाइन की दूरी के हिसाब से प्रस्ताव तैयार कराने, किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि एक सांसद के एक माह के भत्ते के बराबर करने, चौधरी चरण सिंह नहर परियोजना पर सफाई के नाम पर किए गए करोड़ों रुपये के घपले की जांच कराने, नहरों में नियमित पानी छोड़े जाने की व्यवस्था कराने आदि मांगों को लेकर ट्रेक्टर व बुग्गी मार्च निकालकर विरोध जताया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो किसान प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेंगे। किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम भड़ल चौकी पर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नरेंद्र राणा, पुष्पेंद्र ठेकेदार, राजीव मान, उपेंद्र राणा, विनय राणा, सुरेश राणा, इंद्रपाल सिंह, अरविंद कुमार, विकास राणा, गौरव, जितेंद्र, ब्रह्मपाल, सुरेश लाला मौजूद रहे।