फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers surrounded officials for charging interest above three percent, leading to a scuffle.

Baghpat News: किसानों ने तीन प्रतिशत से अधिक ब्याज लेने पर अधिकारियों का घेराव किया, नोकझोंक

Fri, 08 May 2026 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded officials for charging interest above three percent, leading to a scuffle.
- बिनौली की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर किसानों ने धरना दिया, समितियों पर तालाबंदी करने की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर किसानों ने बृहस्पतिवार को तीन प्रतिशत से अधिक ब्याज लेने के विरोध में धरना दिया। किसानों ने समिति के अधिकारियों का घेराव किया और उनसे नोकझोंक भी हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समिति पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष राजीव गोस्वामी के नेतृत्व में जिवाना गुलियान, बिनौली, पिचौकरा, दादरी, शेखपुरा, माल माजरा, गढ़ीदुल्ला और सिरसल गढ़ सहित कई गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि समिति उनसे ऋण पर तीन प्रतिशत की जगह सात प्रतिशत का ब्याज वसूल रही है। राजीव गोस्वामी ने बताया कि मुजफ्फरनगर, शामली और अन्य जनपदों में किसानों से तीन प्रतिशत का ब्याज लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिनौली में अधिकारियों ने अलग नियम बनाए हुए हैं, जिससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसानों ने प्रबंधक अजीत कुमार यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी राजीव कुमार शर्मा और समिति के प्रबंध निदेशक संजय कुमार का घेराव किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ काफी देर तक बहस हुई। बाद में अधिकारियों के समझाने पर किसान शांत हुए, लेकिन अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन में विजयपाल सोलंकी, हरेंद्र सोलंकी, प्रधान उपेंद्र धामा, मास्टर रमेश धामा, संजय सोलंकी, कुलवीर धामा और श्याम सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed