फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers stunned by rain and hail

बारिश और ओलावृष्टि से सहम गए किसान

Wed, 04 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers stunned by rain and hail
बागपत कोर्ट रोड पर हल्की ओलावृष्ठि के बीच छाता लेकर जाता व्यक्ति - फोटो : BAGHPAT
बागपत। मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया। बुधवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। अगले तीन दिन तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को भी ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर तक तेज धूप खिली रही। शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। आसमान में बादल छा गए। तेज बारिश शुरू हो गई। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा क्षेत्र में अधिक बारिश हुई, जबकि छपरौली क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बागपत के आसपास ओलावृष्टि से किसान सहम गए। सरसों की फसल पककर तैयार है और गेहूं की फसल में भी बालियां निकल रही है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से दोनों फसलों को नुकसान होगा। जिन किसानों ने अपने खेतों की सिंचाई कर रखी है, फसल के गिरने का खतरा है। एडीओ कृषि महेश खोखर ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि फसलों के लिए ठीक नहीं है। गेहूं की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान होगा।
विज्ञापन

तीन दिन तक मौसम रहेगा खराब
बागपत। मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिन तक मौसम के खराब रहने की आशंका जताई है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थम गए वाहनों के पहिए
बागपत। बारिश और ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। दुपहिया वाहनों की संख्या घट गई। बारिश के कारण शाम छह बजे ही अंधेरा छा गया।
गन्ना छिलाई का कार्य प्रभावित
बागपत। मौसम लगातार तीन दिन खराब रहने से गन्ना छिलाई का कार्य प्रभावित होगा। तौल प्रभावित होगा। इससे चीनी मिलों के भी नो केन की संभावना है। कोल्हू भी थम जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed