{"_id":"6784fabbde05a0f1d70f07f4","slug":"farmers-started-a-sit-in-demanding-that-the-cattle-be-captured-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124837-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों ने गोवंश पकड़वाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों ने गोवंश पकड़वाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया
विज्ञापन
-जिवाना गुलियान, दरकावदा व पिचौकरा के ग्रामीण धरने पर बैठे, तीन दिन बाद अनशन करेंगे शुरू
फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। गोवंश द्वारा फसलों को बर्बाद करने से परेशान होकर किसानों ने सोमवार को जिवाना गुलियान के जंगल में धरना शुरू किया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में पशुओं को नहीं पकड़ा गया तो अनशन शुरू किया जाएगा।
जिवाना गुलियान के हरेंद्र सोलंकी के नलकूप पर धरना देकर पर बैठे किसानों का आरोप है कि पास में ही बिजवाड़ा गांव की गोशाला है। कुछ दिन पहले गोशाला की तार बंदी टूट गई थी। इससे करीब 50 गोवंश बाहर निकलकर जंगल में आ गए हैं। अभी तक भी इन्हें नहीं पकड़ा गया। गोवंश रोजाना किसानों की गेहूं, सरसों व गन्ना की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसल बर्बाद होने के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही दिन रात खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। बताया कि बीडीओ, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों काे ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक गोवंश नहीं पकड़े गए। इस दौरान अमरेश, जयपाल, विजयपाल, जयकरण, आनंद, यशपाल, पिंकू, बिट्टू, विनोद, जीत सिंह, तेजवीर मौजूद रहे।