{"_id":"6a0870af39b5ac5ab20f18ac","slug":"farmers-sit-in-continues-in-ganganoli-demanding-a-road-cut-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151806-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गांगनौली में कट की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गांगनौली में कट की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट के लिए 11वें दिन भी डटे रहे किसान
फोटो-17
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर किसानों का धरना शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। किसान एक्सप्रेसवे पर कट बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मांग पूरी न होने तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
किसानों ने बताया कि गांगनौली कट क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक है, क्योंकि कट न होने से उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे समय और आर्थिक नुकसान हो रहे हैं। किसान नेता रामकुमार राठी ने कहा कि गांगनौली कट क्षेत्र के किसानों व आम लोगों के आने-जाने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को अनदेखा किया गया तो आंदोलन बड़े स्तर पर शुरू होगा। यह धरना एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं को उजागर करता है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस दौरान ओम सिंह मास्टर, सुरेंद्र राठी, रामकुमार अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रधान, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।