फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers showed strength through tractor rally

ट्रैक्टर रैली के जरिए किसानों ने दिखाई ताकत

Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers showed strength through tractor rally
बागपत:बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पर कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। - फोटो : BARAUT
- बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर से हाईवे होते हुए निकाली गई रैली
विज्ञापन

- किसानों ने कहा कि हक मिलने तक जारी रहेगा किसान संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने एलान किया कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। ट्रैक्टर रैली के दौरान जगह-जगह पुलिसबल तैनात रहा।
बृहस्पतिवार को देशखाप के थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, दरियाव सिंह, सुमेर आर्य और सभासद आशुतोष तोमर ने पूर्वी यमुना नहर से ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान पूर्वी यमुना नहर, मलकपुर रोड, छपरौली चुंगी, बावली चुंगी से होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग रखी। किसानों ने कहा कि सरकार का रवैया किसान विरोधी है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली धरनास्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। मलकपुर, जोनमाना, बिजरौल, बावली, बडौली, वाजिदपुर, जोहड़ी, ढिकाना, सिनौली, नंगला, छपरौली, बिराल, रमाला जिले के 50 से अधिक गांव के किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। नरेश, मनु तोमर, सोनू सिनौली, विपिन ढ़िकाना, रणधीर ढ़िकाना, शरद तोमर, राकेश ढ़िकाना, धीरजपाल सिंह तोमर, यशवीर ढ़िकाना, यशवंत तोमर, राहुल चौधरी, सागर तोमर एडवोकेट, विकास मलिक एडवोकेट, जगबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सतीश तोमर, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, रविंद्र, रणवीर सिंह, बीरेंद्र बदरखा, हरपाल चौधरी, विनोद मान सोहनपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार सबसे बड़ी किसान विरोधी : संजय लाठर
बड़ौत। सपा के एमएलसी संजय लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। तीनों कृषि बिलो की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार केवल अपना और बड़े व्यापारियों का फायदा करना चाहती है। थांबा चौधरी और किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि बिलो को वापस नहीं ले लेती तब तक किसानों का धरना लगातार जारी रहेगा। रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, चौबासी खाप चौधरी सुभाष, विश्वास चौधरी, सुमेर आर्य, संजीव तोमर, पुष्पेन्द्र, मदन जौनमाना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और आरआरएफ पर बरसाए फूल
बड़ौत। किसानों ने ट्रैक्टर रैली के दौरान जगह-जगह तैनात किए गए पुलिसकर्मियों और आरआरएफ के जवानों पर पुष्पवर्षा की। किसानों ने कहा कि पुलिस और सेना में भी किसान मजदूरों के ही बेटे हैं। वह अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और किसान अपनी। इसलिए पुलिस और आरआरएफ पर पुष्पवर्षा की गई है। ट्रैक्टर रैली के दौरान जगह-जगह पुलिस तैनात रही।

बड़ौत में किसानों ने लहराए तिरंगे
बड़ौत। बड़ौत में ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों ने तिरंगे लहराए। अधिकतर ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाया गया था। युवा भी हाथ में तिरंगे लहराते हुए चल रहे थे। ट्रैक्टर रैली देशभक्ति के गीतों से ओतप्रोत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed