फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers show strength in panchayat: Sukhbir

किसानों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा : सुखबीर सिंह गठीना

Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers show strength in panchayat: Sukhbir
शामली के भैंसवाल में आहूत पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके कहा कि किसानों की पीड़ा पर चुप न बैठें
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि भाजपा किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। उसे नए कृषि कानूनों को हर हाल में वापस लेना होगा। इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में रालोद जिलेभर में जनजागरण अभियान चलाएगा।
सोनीपत बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है। जिसके चलते शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों को डराने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर किलेबंदी की गई है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा को हर हाल में कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। उन्होंने शामली के भैंसवाल में शुक्रवार को आहूत पंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ताकत दिखाने की अपील की। यहां नरेश त्यागी, ब्रह्म सिंह, निसार अल्वी, अमित फौजी, सुधीर खाटियान, कृष्णपाल, अमर सिंह प्रजापति, विक्रम सिंह, राजू प्रधान सिरसली मौजूद रहे।
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना
जिले के किसानों का गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होने का सिलसिला जारी है। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम नौरोजपुर गुर्जर, बली, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत क्षेत्र के अन्य गांवों के किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed