{"_id":"66775d915d06b98e0a097739","slug":"farmers-should-protest-against-increased-electricity-rates-rakesh-tikait-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-114520-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बिजली की बढ़ी हुई दरों का करें विरोध : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बिजली की बढ़ी हुई दरों का करें विरोध : राकेश टिकैत
Sun, 23 Jun 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को बिजली की बढ़ी हुई दर का विरोध करना चाहिए। वह शनिवार को फैजपुर निनाना में ग्राम प्रधान के आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद वह अग्रवाल मंडी टटीरी में सीएसएफ के उपनिरीक्षक के निधन पर उनके घर सांत्वना देने के लिए पहुंचे।
राकेश टिकैत शनिवार को फैजपुर निनाना गांव में ग्राम प्रधान रोहित धनकड़ के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि गांवों की अधिकांश बिजली की लाइन जर्जर हो चुकी हैं। ऊर्जा निगम के कर्मचारी छापामारी कर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी में सीएसएफ के दरोगा रमेश चंद, अधिवक्ता विशाल कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह मानव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। जहां उन्होंने कहा कि सरकार ने दो दिन पूर्व किसानों की एक बैठक की थी। इस बैठक में सरकारी किसान संगठनों को ही बुलाया गया। उन्होंने फसलों पर एमएसपी लागू करने और नेट व नीट की परीक्षा के पेपर लीक होने की निंदा की। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह, कर्ण सिंह उर्फ पिंकी, अनिल गांधी, सत्यप्रकाश, अश्वनी, अंकित, पूर्व डायरेक्टर चौधरी प्रह्लाद सिंह, अनिल चौधरी मौजूद रहे।
-- -
विधायक ने परिवार को सांत्वना दी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के सीआईएसएफ में तैनात उपनिरीक्षक रमेश चंद का बुधवार को हृदयाघात से निधन हो गया था। वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात थे। शुक्रवार देर शाम भाजपा विधायक परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने उपनिरीक्षक के निधन पर शोक व्यक्त किया।