{"_id":"5fef586d8ebc3e3c933769da","slug":"farmers-rotating-to-complete-the-acreage-baraut-news-mrt5183263127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत का रकबा पूरा कराने के लिए चक्कर काट रहा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत का रकबा पूरा कराने के लिए चक्कर काट रहा किसान
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर दी आत्मदाह करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के एक किसान ने तहसील कर्मचारियों पर उसके खेत का रकबा घटा दिये जाने का आरोप लगाया है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध किसान ने एसडीएम बड़ौत को ज्ञापन सौंपकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
जिवाना गुलियान गांव निवासी किसान हरेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह ने बताया कि सिरसल, दरकावदा के जंगल में उसके खेत है। आरोप लगाया है कि तहसील कर्मचारियों ने उसके विपक्षीगणों से मिलकर उसके खेत का रकबा घटा दिया। इससे उसके खेत में लगे नलकूप, पेड़, विद्युत पोल और सभी चकरोड चकरोड निकाल दी। वह अपने खेत का रकबा पूरा कराने को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा है। गत दिन विपक्षीगणों ने उसके खेत में ट्रेक्टर चलाकर चकरोड बना दी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत बिनौली पुलिस से की, लेकिन किसी ने भी उसके दर्द को नहीं समझा। इससे क्षुब्ध होकर किसान हरेंद्र ने एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र को प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि यदि जल्द ही उसके खेत का रकबा पूरा नहीं किया गया तो वह विवश होकर गांव में आत्मदाह करने पर मजबूर होगा।