फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers roared on the highway, made human chains and jammed the wheel

हाइवे पर गरजे किसान, मानव श्रृंखला बनाई और किया चक्का जाम

Fri, 25 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers roared on the highway, made human chains and jammed the wheel
- कृषि विधेयक के विरोध में भाकियू ने जिले में छह स्थानों पर लगाया जाम
विज्ञापन

- भारतीय किसान संगठन ने शाहपुर बड़ौली मेें रोक दिए वाहन
- तीन घंटे तक किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत। कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू ने जिले में हाइवे पर छह स्थानों पर चक्का जाम किया। राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं की बैरिकेडिंग लगाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। यात्री जाम में फंसे रहे। करीब तीन घंटे तक हंगामा रहा। कांग्रेस ने किसान मुद्दों पर भाकियू को समर्थन दिया। उधर, भारतीय किसान संगठन ने शाहपुर बड़ौली में जाम लगाकर सरकार का विरोध किया।
शुक्रवार को कृषि विधेयकों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर चक्का जाम कर दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस से नोकझोंक हुई। किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। जाम तोड़कर निकल रहे वाहन चालकों से भी नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम अनुभव कुमार, सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत किसानों के बीच पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी और पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर विधेयक को वापस लेने की मांग दोहराई गई। इंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, राजू प्रधान, महाराज सिंह, समयदीन, आशीष प्रधान, वीरेंद्र भड़ाना, सुनील शर्मा, कृष्णपाल सिंह, बाबूराम मुखिया, बलबीर, धर्मेंद्र, विजयपाल, रामनारायण सिंह, विजय प्रधान, शिवदत्त शर्मा, धूम सिंह, राकेश टटीरी, हरेंद्र दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी पर चक्का जाम किया। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने तकरीबन डेढ़ बजे बाद उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और हाईवे को आवागमन के लिए सुचारु कराया। राम नारायण, हरेंद्र, विजय पाल, कालूराम व पिंटू चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक व जिलाध्यक्ष ब्रजपाल के संयुक्त नेतृत्व में धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी, चौधरी रामकुमार व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा धरने को समर्थन दिया। बलजोर सिंह आर्य, कृपाल सिंह, कुलदीप गुराना, विक्रम आर्य, वीरेन्द्र सिंह गुराना, सुभे सिंह, टीनू चावला, इंसार, वेदप्रकाश, सुभाष, रामकुमार, यशवीर सिंह, राकेश सोदाई, सचिन देव आदि शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने भी धरने को समर्थन दिया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। हेमंत कुमार, सत्यपाल पंवार, देवेन्द्र चौहान, चौधरी बेगराज सिंह, अख्तर चौधरी, अकरम चौधरी, खिलेराम गुर्जर, वेदप्रकाश गुर्जर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर बड़ौली गांव में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया। जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर ने कहा कि किसान के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रदीप कुमार को सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक, जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर हिलवाडी, रमेश प्रधान, धर्मपाल, नवीन मलिक, विशेष, संदीप, अमित, यशवीर, मदन प्रधान, अभिषेक, धर्मेन्द्र, रवि शामिल रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी में युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली हाइवे पर खड़ी कर जाम लगा दिया। पुसार, किशनपुर बिराल स्टैंड और दादरी में भी जाम लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed