फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers protest in Tehsil against chemical-rich water

केमिकल युक्त पानी के विरोध में किसानों का तहसील में प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Tehsil against chemical-rich water
फैक्ट्रियो का केमिकल युक्त दूषित पानी खेतो मे घुसने के चलते तहसील मे विरोध प्रदर्शन करते नगर के क - फोटो : KAHKRA
केमिकल युक्त पानी के विरोध में किसानों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। पाठशाला रोड स्थित किसानों के खेतों में पहुंच रहे फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को आक्रोशित किसानों ने तहसील में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम से पानी पर रोक लगवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। दो दिन में मांग पूरी न होने पर नाले को उखाड़ फेंकने की चेतावनी दी।
मोहल्ला मुंडाला के किसानों ने शनिवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। किसानों ने कहा कि कपड़ा फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। लेकिन सफाई न होने के कारण नाला गंदगी से अटा हुआ है और केमिकल युक्त पानी उनके खेतों में घुस रहा है। इससे उनकी फसलें नष्ट हो रहीं हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जलभराव से वहां की सड़क भी टूट चुकी है। इस कारण वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी पर रोक लगवाने और दोषी फैक्टरी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि दो दिन में मांग पर अमल न होने पर नाले को उखाड़ देंगे। इस दौरान हरपाल सिंह, बालकिशन, शिवनारायण, प्रवेंद्र, जितेंद्र कुमार, रूपेंद्र कुमार, विनय कुमार, मोनू, राहुल, शैंकी धामा, नितिन धामा, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed