{"_id":"63b5bf8c85fe785d1e56316d","slug":"farmers-protest-at-the-old-power-house-baraut-news-mrt6205616160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों का बुढेड़ा बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों का बुढेड़ा बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगा दिए जाने के विरोध में बुधवार को किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बुढेड़ा बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने नलकूपों पर लगाए 45 मीटर उतारकर बिजलीघर में जमा कराए।
विद्युत निगम के कर्मचारियों ने ग्वालीखेड़ा, बिलौचपुरा, कर्मअलीपुर गढ़ी, भंडेरा, बुढेड़ा, धनौरा सिल्वरनगर गांवों के किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगा दिए थे। किसानों का आरोप है कर्मचारियों उन्हें बिना जानकारी दिए उनकी गैर मौजूदगी में नलकूपों पर मीटर लगाए हैं। किसान नलकूपों पर विद्युत मीटर लगना कतई स्वीकार नहीं करेंगे। नलकूपों पर मीटर लगा देने के विरोध में किसानों ने एकजुट होकर बुढेड़ा बिजलीघर पर धरना दिया।
विद्युत कर्मचारियों द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर किसानों ने स्वयं ही नलकूपों पर लगे मीटरों उतारकर बुढेड़ा बिजलीघर पर जमा कराए। इस दौरान किसानों ने अवर अभियंता मोहमद वारिश को 45 मीटर सुपुर्द किए। नलकूपों पर दोबारा मीटर लगाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। धरने में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला मंत्री, शशांक, राकेश पुनिया, गोवर्धन सिंह, महिपाल, घनश्याम, पीतम, नेपाल, हीरालाल, शोरन सिंह, कृष्ण, रवींद्र आदि किसान उपस्थित रहे।