{"_id":"5f6799698ebc3e32dd3e63c1","slug":"farmers-protest-against-the-ordinance-baraut-news-mrt5022036127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यादेश के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यादेश के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौल गांव मेें आयोजित हुई पंचायत में शामिल हुए कई गांवों के किसान
बड़ौत। किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में रविवार को बिजरौल गांव में किसानों ने पंचायत की। जिसमें कई गांवों के किसान शामिल हुए। किसानों ने अध्यादेश के विरोध में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने कहा कि केन्द्र द्वारा पारित तीन अध्यादेश के विरोध में देश का किसान एकजुट हो गया है। इसको कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियों को पारित कर रही है। यदि शीघ्र अध्यादेश को वापस नहीं लिया गया तो बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन शुरू होगा। पंचायत में बिजरौल, बामनौली, बड़ौत, गूंगाखेडी, छछरपुर, पुसार, रंछाड, सिरसली आदि गांवों के किसान शामिल हुए। पंचायत में सुभाष प्रधान, थांबा चौधरी यशपाल, गौरव बड़ौत, रणवीर ङ्क्षसह, यशपाल सिंह, उपेन्द्र प्रधान, मदन चैयरमैन, डॉ. रविन्द्र, अंकित राठी, अमित तोमर, मुंशीराम, नेपाल सिंह, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।