{"_id":"68eb941dfb87d92b29082c8a","slug":"farmers-problems-will-be-raised-in-the-convention-narendra-rana-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140090-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवेशन में उठाई जाएगी किसानों की समस्या : नरेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवेशन में उठाई जाएगी किसानों की समस्या : नरेंद्र राणा
विज्ञापन
- भड़ल गांव में 13 से 15 अक्तूबर तक होगा अधिवेशन
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। भड़ल गांव में किसानों की रविवार को बैठक हुई, जिसमें किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि भड़ल में किसानों का अधिवेशन होगा और उसमें समस्याओं को रखकर निस्तारण के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भड़ल गांव में 13 से 15 अक्तूबर तक तीन दिवसीय अधिवेशन किया जाएगा। अधिवेशन में देशभर से किसान संगठनों के नेता व किसान शामिल होेंगे। यहां विशेषज्ञ, कृषि विशेषज्ञ, राजनीतिक दलों के नेता भी आएंगे। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था का विश्लेषण करेंगे। इसके अलावा चीनी मिल चलने से पहले गन्ना मूल्य घोषित करने व बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में प्रचार प्रसार किया गया। बैठक में जोगेंद्र राणा, इंद्रपाल सिंह, महिपाल, सुरेश राणा, धर्मवीर, कृष्णपाल, गौरव, बिल्लू सहित आदि मौजूद रहे।