फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers perform PT rehearsal for Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड के लिए किसानों ने की पीटी रिहर्सल

Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers perform PT rehearsal for Republic Day parade
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने में पीटी करते किसान। - फोटो : BARAUT
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 33वें दिन भी रहा जारी किसानों का धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहा किसानों का धरना 33वें दिन भी जारी रहा। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किसानों ने ट्रैक्टर रिहर्सल के बाद अब पीटी रिहर्सल भी शुरू कर दी है। बुधवार को किसानों ने पीटी रिहर्सल कर सरकार से कानूनों को वापस लेने की मांग की।
बुधवार की दोपहर बाद धरनास्थल पर सुमेर सिंह आर्य की अध्यक्षता और सतेंद्र खोखर एडवोकेट के संचालन में जनसभा शुरू हुई। थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि किसान अब नए कृषि कानून को खत्म कराकर ही दम लेगा। किसान अब पीछे हटने वाला नहीं है। रालोद नेता संजीव मान ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से अब किसान हीं नहीं, ब्लकि मजदूर व अन्य वर्ग के लोग भी दुखी है। जब तक सरकार इन तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक यह धरना जारी रहेगा। रालोद भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा है। इसके अलावा पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, विकास बाछौड़, थांबेदार यशपाल, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य, जयवीर सिंह एडवोकेट आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान किसानों ने गणतंत्र दिवस की परेड के लिए पीटी की रिहर्सल की।
विज्ञापन

इस दौरान देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौबासी चौधरी सुभाष, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विकास मलिक एडवोकेट, सभासद आशुतोष तोमर, सागर तोमर एडवोकेट, संजय बिजरौल, दरियाव सिंह, सुमेर आर्य, विपिन ढिकाना, रणधीर ढिकाना, संजीव तोमर, गौरव बड़ौत, शरद तोमर, विनोद, अजयपाल धनौरा, सत्यवीर सिंह राठी धनौरा, अश्वनी तोमर, सुरेश, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed