{"_id":"60086ecc8ebc3e2e511cb842","slug":"farmers-on-collective-fast-in-dhikoli-baghpat-news-mrt521512748","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकौली में सामूहिक उपवास पर किसान, आरपार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिकौली में सामूहिक उपवास पर किसान, आरपार का एलान
विज्ञापन
ढिकौली में किसानों के साथ अनशन पर बैठे आप नेता सोमेन्द्र ढाका।
- फोटो : BAGHPAT
- क्षेत्र के 21 किसानों ने दोपहर दो बजे शुरू कर दिया उपवास
- पंचायत में शामिल हुए क्षेत्र के आठ से अधिक गांव के किसान
- एसडीएम और सीओ ने किसानों को मनाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
चांदीनगर (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में ढिकौली गांव से भी किसानों ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। बुधवार को इंटर कॉलेज तिराहे पर 21 किसानों ने उपवास शुरू कर दिया। पंचायत कर एलान किया कि आरपार की लड़ाई होगी। 23 जनवरी को तिरंगा यात्रा और 26 जनवरी को परेड में क्षेत्र के किसान ताकत झोंक देंगे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सरकार को किसानों के सामने मुंह की खानी पड़ेगी।
ढिकौली गांव के एमजीएम इंटर कॉलेज तिराहे पर दोपहर दो बजे क्षेत्र के 21 किसानों ने उपवास शुरू किया। किसानों ने कहा कि 22 जनवरी तक उनका उपवास जारी रहेगा। उपवास स्थल पर ढिकौली, पांची, पटोली, ललियाना, चमरावल और सिखेड़ा समेत करीब आठ गांव के किसान एकत्र हो गए। किसानों को मनाने के लिए एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत भी पहुंचे। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। अधिकारी लौट गए। इसके बाद पंचायत ने एलान किया कि आरपार की लड़ाई के लिए किसान तैयार रहें। एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बिल रद करने को तैयार नहीं है। पंचायत की अध्यक्षता कैप्टन राज सिंह और संचालन हवलदार सूबे सिंह ने किया। महक सिंह, चरण सिंह, हरेंद्र, ओमकार, रामवीर, देवेंद्र, कृष्ण, जगबीर मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को मनाने पहुंचे सीओ
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका से बात करने के लिए उनके चैंबर पर सीओ सदर ओमपाल सिंह पहुंचे। ढिकौली में चल रहे आंदोलन को समाप्त करने के लिए कहा। ढाका ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
विज्ञापन
हवन कर उपवास पर बैठे किसान
चांदीनगर। ढिकौली में किसानों ने पहले हवन किया। इसके बाद उपवास शुरू किया। सोमेंद्र ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को पंचायत और शुक्रवार को महापंचायत का आयोजन होगा।
भड़ल गांव में किसानों की पंचायत हुई
दोघट। कृषि कानून के विरोध में भड़ल गांव में किसानों की पंचायत हुई। इसमें 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा ने कहा कि 25 जनवरी को चौगामा क्षेत्र से ट्रैक्टरों का काफिला रवाना होगा। किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन चला रहे है, परेड भी शांतिपूर्ण ढंग से ही निकाली जाएगी। चौहान खाप चौधरी विवेक चौहान ने कहा कि किसान अपना हक लेकर रहेंगे। अध्यक्षता कृषिपाल राणा और संचालन सुरेश राणा ने किया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, आनंद छिल्लर, बिजेंद्र राणा, सतवीर राणा, जगमेहर पंवार, सोमपाल फौजी, रमेश चंद आर्य, मांगेराम, विक्रम, तेजपाल धनौरा, कृष्णपाल, राजकुमार, सुधीर, देवेंद्र, रहीसूदीन, अमित मौजूद रहे।
काठा में 23 जनवरी को पंचायत
दोघट। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया कि 23 जनवरी को काठा गांव में किसानों की बैठक होगी। इसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।