{"_id":"5df142548ebc3e879c00fce5","slug":"farmers-of-haryana-firing-in-yamuna-khadar-baghpat-news-mrt458181321","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के किसानों ने यमुना खादर में की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के किसानों ने यमुना खादर में की फायरिंग
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा के किसानों के बीच भूमि विवाद का समाधान नहीं हुआ है। नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों का आरोप है कि सोनीपत के खुर्रमपुर गांव के लोगों ने सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। अब उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। बुधवार को भी खादर में फायरिंग किए जाने का आरोप है।
सोनीपत के खुर्रमपुर और बागपत के निकट बसे नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों के बीच जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। नंगला बहलोलपुर के प्रधान धन्नू का कहना है कि उनके गांव के 32 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। बुधवार को दोपहर के समय खुर्रमपुर गांव के विपक्षी लोगों ने खादर में फायरिंग की। इससे पहले उनके गेहूं के खेतों में ट्रैक्टर चलाकर फसल को तहस-नहस कर दिया था। झोंपड़ियों में आग लगा दी गई और ट्यूबवेलों पर रखे पंखे, इंजन और अन्य यंत्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस संबंध में सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
1250 बीघा जमीन का विवाद
बागपत। खुर्रमपुर और नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों के बीच करीब 1250 बीघा जमीन का विवाद है। धन्नू प्रधान का कहना है कि चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था। वर्तमान में प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जमीन पर उनके गांव के करीब 90 किसान काबिज हैं। लेकिन खुर्रमपुर गांव के विपक्षियों ने जबरन ट्रैक्टर चलाकर फसल को बर्बाद कर दिया।