फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' Mahapanchayat in Collectorate on October 10

UP: किसानों का बड़ा एलान, 10 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में होगी महापंचायत, ये हैं बड़ी मांगें

Thu, 29 Sep 2022 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 06:12 PM IST
सार

कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 10 अक्तूबर को महापंचायत होगी। 

विज्ञापन
Farmers' Mahapanchayat in Collectorate on October 10
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में धरने को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष प्रताप गुर्जर - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दस अक्तूबर को मेरठ मंडल के सभी जिलों के किसानों के साथ महापंचायत करने का एलान किया।

विज्ञापन


बागपत में कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान कराने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, बारिश में खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। दस अक्तूबर को महापंचायत की जाएगी। जिसमें मेरठ मंडल के सभी जिलों के किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन


महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा किसानों को संबोधित करेंगे। बुधवार को शिक्षक संघ ने किसानों के धरने को समर्थन दिया। मौके पर प्रताप गुर्जर, एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, विनोद कुमार, प्रवीण धामा, शिवदत्त शर्मा, धर्मपाल, सतीश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

किसानों ने निकाला जुलूस, जमकर नारेबाजी की
तहसील में चल रहा किसानों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। किसानों ने जुलूस निकालकर मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि किसान हितैषी बनाने वाली भाजपा सरकार आज खुद किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस दौरान तहसील के कुछ अधिवक्ताओं ने भी धरने को अपना समर्थन दिया। किसानों का जुलूस दिल्ली रोड, कोताना रोड, बड़ौली रोड, पीएन शर्मा पार्क से होते हुए वापस तहसील में जलूस समाप्त किया। मौके पर अन्नू मलिक, कालूराम, इसरार, अमित, वीरेंद्र, नरेंद्र, अरशद शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed