फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers informed about horticulture

किसानों को बागवानी की जानकारी दी

Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers informed about horticulture
बिनौली। राजकीय कृषि बीज भंडार में मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा से आए वैज्ञानिक डॉ. अमित चौधरी ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ साथ अलग-अलग प्रकार की खेती जैसे फल, फूल, सब्जी आदि फसलों को उगाने के लाभ बताए। सहायक विकास अधिकारी कृषि संजय कुमार ने किसानों को गेहूं की फसल में लगने वाली बीमारियां एवं उनके रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा इकाई बिनौली सत्यपाल सिंह ने किसानों को कृषि रक्षा के लिए रसायन की उपलब्धता, विषय वस्तु विशेषज्ञ परमेंद्र कुमार व कृतपाल सिंह ने किसानों को गेहूं व सरसों की फसल जानकारी दी। बीटीएम कुशलवीर धामा ने किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में हरबीर सिंह, संदीप धामा, हरेंद्र सिंह, रविंद्र शर्मा, प्रमोद धामा, सतेंद्र आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed