फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers honored by awarding Bharat Ratna to former Prime Minister

Baghpat News: पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने से हुआ किसानों का सम्मान

Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers honored by awarding Bharat Ratna to former Prime Minister
बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भारत रत्न को उनके पोते रालोद के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से ग्रहण किया। पूर्व प्रधानमंत्री को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर जिले के लोगों ने सरकार का आभार जताया है। जिले के लोगों का कहना है कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री को देश का सर्वोच्च सम्मान देकर गरीब, मजदूर, किसान और चौधरी चरण सिंह के अनुयायी का सम्मान किया है।
विज्ञापन

-पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न मिलने से गरीब किसान और मजदूरों को सम्मान मिला है। सरकार ने चौधरी चरणसिंह की नीतियों और सिद्धांतों को सम्मान दिया गया है। राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा। - एडवोकेट देवेंद्र आर्य, जिला संयोजक राष्ट्र वंदना मिशन
विज्ञापन

-सरकार ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर देश के करोड़ों लोगों का सम्मान बढ़ाया है। चौधरी चरण सिंह ने अपने जीवन में सभी वर्गों के लिए संघर्ष किया था। किसान, मजदूर और समाज के कमजोर लोगों की सेवा के कारण यह सम्मान चौधरी साहब को बहुत पहले मिलना चाहिए था। - ओमबीर ढाका, रालोद नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान देकर प्रत्येक वर्ग का मान बढ़ाया है। सम्मान मिलने से बागपत की जनता सरकार और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस सम्मान के लिए रालोद सरकार का आभारी है। - रामपाल धामा, जिलाध्यक्ष, रालोद

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित के लिए कार्य किया है। इसलिए ही वह किसान मसीहा के नाम से जाने जाते हैं। उनको यह सम्मान देकर किसानों का सम्मान किया गया है, जिसकी हर किसी को खुशी है। - राजू तोमर, सिरसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed