{"_id":"6154b9268ebc3e62546e6012","slug":"farmers-go-to-delhi-if-you-want-cheap-electricity-baghpat-news-mrt5584828147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सस्ती बिजली के लिए दिल्ली जाने को कहा तो सीडीओ की बैठक का बहिष्कार कर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सस्ती बिजली के लिए दिल्ली जाने को कहा तो सीडीओ की बैठक का बहिष्कार कर हंगामा
विज्ञापन
बागपत विकास भवन में अधिकारियों के समाने हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान बैठक में जमकर हंगामा हुआ। यहां भाकियू नेताओं व किसानों ने सस्ती बिजली की मांग उठाई। आरोप है कि सीडीओ ने इसके लिए दिल्ली में केजरीवाल के पास जाने के लिए कह दिया। जिस पर किसान भड़क गए। उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर हंगामा कर दिया। वहीं, अधिकारियों पर समस्याएं बताने पर मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। अधिकारियों के रवैये के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विकास भवन सभागार में समस्या सुनने के लिए बुधवार को किसान बैठक हुई। इसमें भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, उपेंद्र तोमर, इंद्रपाल, बिजेंद्र प्रधान, अशोक, संजीव, कालू, विजयपाल समेत अन्य बैठक में शामिल हुए। वहां बिजली सस्ती करने, चीनी मिलों द्वारा भरे जा रहे शपथ पत्र पर पचास रुपये लेने की जांच कराने, नहरों व रजबहों की सफाई कराने के बाद पानी छोड़ने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने तक कनेक्शन न काटने व आरसी जारी न करने आदि मांगों को सीडीओ के सामने रखा।
किसानों ने कहा कि दिल्ली में बिजली काफी सस्ती है और यहां किसानों को लूटा जा रहा है। इसको लेकर भाकियू नेताओं व सीडीओ के बीच नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि सीडीओ ने गुस्से में किसानों से कहा कि यह यूपी है दिल्ली नहीं। यदि बिजली सस्ती चाहिए तो दिल्ली में केजरीवाल के पास चले जाएं। यह कहते ही भाकियू नेता भडक़ गए और बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने विकास भवन के बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के व्यवहार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, का कहना है कि
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने किसी को दिल्ली जाने की बात नहीं कही है।-रणजीत सिंह, सीडीओ