फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers getting the Krishna river from the bridge of the bats for farming

खेती के लिए बल्लियों के पुल से कृष्णा नदी पा कर रहे किसान

Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers getting the Krishna river from the bridge of the bats for farming
रहतना के किसानों की कृष्णा नदी पार करीब 600 से 700 बीघा जमीन
विज्ञापन

दूसरा रास्ता छह किलोमीटर लंबा, समय की बर्बादी से नहीं करते इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। ग्राम रहतना के किसानों की कृष्णा नदी पार कर करीब 600 से 700 बीघा जमीन है। गांव में पुल न होने के कारण लोग बल्लियों का पुल बनाकर खेतों पर जाने के लिए विवश है। कई बार बल्लियों के पुल से गिरने से किसानों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने के लिए नदी पर पुल बनवाने की मांग की है।
गांव निवासी राजपाल का कहना है कि नदी पर पुल न होने के कारण लोगों को खेतों में जाने के लिए छह किमी का सफर तय कर रंछाड़ पुल से होकर जाना पड़ता है। इससे काफी समय की बर्बादी होती है। रोहताश व लक्ष्मीचंद का कहना है कि बल्लियों से नदी पार करने में कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी है। कई ग्रामीणों की नदी में डूबने से मौत भी हो चुकी है। तेजपाल, भोपाल, इकबाल व सुरेंद्र का कहना है कि गांव में पुल के अभाव में खेतों पर जाने के लिए बहुत परेशानी होती है। विधायक सहेंद्र सिंह से नदी पर पुल बनवाने की मांग की गई थी। विधायक ने पुल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दूसरा रास्ता छह किलोमीटर लंबा
वर्तमान में किसानों को अपने खेतो और बिनौली जाने के लिए रंछाड गांव के पुल से होकर जाना पड़ता है। रंछाड का पुल गांव से छह किलोमीटर की दूरी पर है।
नदी पर एक छोटे पुल का निर्माण होना बहुत जरूरी है। पुल का निर्माण होने से लोगों का सफर कम और आसान हो जाएगा। इसके अलावा पुल का निर्माण होने से बिनौली जाना भी लोगों के लिए आसान होगा। - मंजू देवी, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed