फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers get angry due to not getting sugarcane slip

गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूटा

Wed, 18 Nov 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers get angry due to not getting sugarcane slip
गन्ना समिति कार्यालय पर पहुंचकर कर्मचारी का किया घेराव, खरी-खोटी सुनाई
विज्ञापन

बड़ौत। गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज फतेहपुर पुट्ठी के ग्रामीणों ने बुधवार को बड़ौली रोड़ स्थित गन्ना समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किनौनी चीनी मिल के कामदार का घेराव किया। शीघ्र कार्रवाई न होने पर समिति कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।

फतेहपुर पुट्ठी गांव के पूर्व प्रधान जयदेव तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान क्षेत्र के किसान समिति कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक 80 प्रतिशत लोगों को पर्चियां नहीं भेजी गयी हैं। जिसके कारण खेत खाली नहीं हो रहे हैं और गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। आक्रोशित किसानों ने समिति कार्यालय पर मौजूद कामदार देवेंद्र सिंह का घेराव कर खरीखोटी सुनायी। इस मौके पर सोनू, विकास, हरेन्द्र, हरिओम, रविन्द्र, जयप्रकाश, राममेहर, सुधीर, पवन, दीपक, जयभगवान, इकबाल, रमेश, सुशील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed