{"_id":"64a5c0881b9364629c0204d7","slug":"farmers-found-leopard-and-cub-on-the-way-in-bamnauli-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2938-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बामनौली में किसानों को रास्ते में मिला तेंदुआ और शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बामनौली में किसानों को रास्ते में मिला तेंदुआ और शावक
Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। बामनौली गांव के जंगल में फसलों की रखवाली करने गए किसानों को तेंदुआ और एक शावक रास्ते में बैठे दिखाई दिए। किसानों ने तेंदुए की वीडियो बना ली। वीडियो में तेंदुआ और शावक ईख के खेत में घुसते हुए दिख रहे है। किसानों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर तेंदुए की तलाश की। जंगल में तेंदुआ दिखने पर किसानों में दहशत है।
बामनौली गांव के पुष्पेंद्र, रोहित, विकास, राहुल बुधवार को निराश्रित गोवंश से फसलों की रखवाली करने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें राजवीर के खेत पास चकरोड़ पर तेंदुआ और एक शावक बैठे हुए दिखाई दिए। तेंदुए को देख किसान भयभीत हो गए। एक किसान ने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बना ली। इस वीडियो में तेंदुआ अपने शावक के साथ पहले काफी देर तक रास्ते में बैठा रहा और उसके बाद दोनों ईख के खेत में घुस गए। यह वीडियो लगभग दो मिनट 47 सेकेंड की है। इसके अलावा इदरीशपुर गांव निवासी अमित अपनी मां अमरेश को बामनौली गांव में चिकित्सक से दवाई दिलवाकर खेतों के रास्ते वापस लौट रहा था। रास्ते में उसे तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। वह बाइक वापस मोड़कर बामनौली गांव की तरफ चला गया। किसानों ने वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी और वीडियो भी भेजी। सूचना पर वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची और तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। रेंजर सुनेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को वीडियो भेजी गई है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। किसानों की सूचना पर गांव में टीम भेजी गई थी, मगर तेंदुआ नही मिला है।